Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुराने टायरों से पालिका ने बना डाली सुंदर कलाकृतियां। पार्कों की बढ़ाएंगी शोभा

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

पुराने टायरों से पालिका ने बना डाली सुंदर कलाकृतियां। पार्कों की बढ़ाएंगी शोभा नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा पुराने कटे फटे टायरों से एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृतियां बनवाई गई है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश पर चले इस अभियान के तहत पालिका के द्वारा पुराने गाड़ियों के टायरों से बच्चों के खिलौने के तौर पर सेना के टैंक, मोटर बाइक, सुंदर गुलदस्ते, कुर्सियां सहित कई खूबसूरत कलाकृतियां बनाई गई जिनकी लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है।पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा इन खूबसूरत कलाकृतियों को नगर के प्रमुख पार्कों व चौराहो में लगाया जाएगा जिससे नगर के पार्क में चार चांद लगेंगे। उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए का अपने घर के जैविक वह अजैविक कूड़े को अलग-अलग कर दिया करें ताकि कूड़े से इस प्रकार के सुंदर कलाकृतियां बनाई जा सके और जैविक कूड़े से खाद बनाई जाएगी जो हमारे किसान भाइयों के किसी कार्य में मददगार साबित होगी। उन्होंने लोगों से अपने नगर को साफ और स्वच्छ रखने की अपील की है।

जरूरी खबरें