रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नाइन कुमाऊ ने धूमधाम से मनाया महाराज के दिवस। नाइन कुमाऊ के शौर्य गाथा का प्रतीक।
Laxman Singh Bisht
नाइन कुमाऊ ने धूमधाम से मनाया महाराज के दिवस। नाइन कुमाऊ के शौर्य गाथा का प्रतीक।

1965 के भारत-पाक युद्ध में 9 कुमाऊ ने पाकिस्तान के महाराज के गांव में कर लिया था कब्जा। पाकिस्तान को चटाई थी धूल।

आज 07 सितम्बर 2026को लोहाघाट में आ0के0 शोबन सिंह की अध्यक्षता में तथा आ0ना0सू0 ललित सिंह अधिकारी, सेना मेडल, के संचालन में 9 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों के द्वारा नाइन कुमाऊ के शौर्य गाथा के प्रतीक महाराज के दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने 1965 की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनकी प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गये साथ ही शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसी कड़ी में ललित सिंह अधिकारी द्वारा महाराज के दिवस पर 1965 की लड़ाई में पल्टन की शौर्य गाथा का इतिहास पड़कर सुनाया गया उन्होंने बताया 1965 के भारत-पाक युद्ध में 9 कुमाऊ ने पाकिस्तान सेना को धूल चटाते हुए पाकिस्तान के महाराज के गांव में कब्जा कर लिया था।,समारोह में पिथौरागढ़ से भी 9 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों ने पहुंचकर चार चांद लगा दिए और समारोह की शोभा बढ़ा दी । सभी पूर्व सैनिकों ने एक दूसरे के गले मिलकर खुशी जाहिर की ।

इसी क्रम में सभी पूर्व सैनिकों द्वारा पल्टन का प्रसिद्ध ऐतिहासिक गाना ,, हम छू कुमयया हमरो कुमाऊं यो छः हमारो पहाड़ गाना गाया ,, । इस समारोह में के0 शोबन सिंह, भवान सिंह, सुरेश सिंह, इंदराज सिंह, घनश्याम चन्द्र, ललित सिंह अधिकारी, चन्दर सिंह, भूप सिंह, कल्याण सिंह, रतन सिंह, खीम सिंह, कमल किशोर, मोहन नाथ, विद्याधर, पारवती देवी, खड़क सिंह, आनन्द सिंह,पूरन सिंह, प्रेम सिंह,पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष के0 राजेन्द्र सिंह देव,के0 रघुवीर सिंह,सू0 चन्द्री बल्लभ,ह0 हयात सिंह श्रीमती लछी देवी, श्रीमती रीता राम, कमल राय, श्रीमती सुनीता देवी,दीपक चन्द, गोविन्द सिंह अधिकारी, आदि समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ