Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देती महाविद्यालय की क्षतिग्रस्त सड़क एनएसयूआई का प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

दुर्घटनाओं को दावत देती महाविद्यालय की क्षतिग्रस्त सड़क एनएसयूआई का प्रदर्शन।

छात्र संघ पर लगाए निष्क्रिय रहने के आरोप।

जल्द सड़क सुधारीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।लोहाघाट डिग्री कॉलेज सड़क लगभग पिछले डेढ़ साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिसमें दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क को सुधारने की मांग की गई। पर अभी तक मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिस कारण सड़क में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वही आज इसी मामले को लेकर एनएसयूआई छात्र संगठन ने छात्र नेता अजय बिष्ट के नेतृत्व में गहरी नाराजगी जताते हुए क्षतिग्रस्त सड़क में लोक निर्माण विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क सुधारने की मांग की।

छात्र नेताओं ने कहा शायद विभाग व प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। छात्र नेताओं ने कहा इस सड़क में लोहाघाट महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण भी आवाजाही करते हैं। जिनके साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कहा पिछले डेढ़ वर्ष से यह सड़क टूटी पड़ी है पर संबंधित विभाग मामले का कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। छात्र नेताओं ने कहा लोहाघाट छात्र संघ भी मामले में आंख मुंदे पड़ा है। उनके द्वारा महाविद्यालय की सड़क के सुधारीकरण के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कहा एबीवीपी का काम सिर्फ राजनीति करना है।

एनएसयूआई छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क सुधारीकरण का कार्य नहीं किया गया तो एनएसयूआई शासन प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कहा अगर इस स्थान में कोई भी बड़ी दुर्घटना होती है उसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग लोहाघाट की होगी ।कहा इस स्थान में सड़क लगातार धस्ते जा रही है।मामले में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल ने बताया बरसात मे सड़क की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई थी । इसके अलावा पिटकुल के वाहनों से सड़क टूट रही है।सड़क सुधारीकरण के लिए ईस्टीमेट शासन को भेजा गया है स्वीकृति मिलते ही सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।प्रदर्शन करने में एनएसयूआई के आयुष गोस्वामी अजय बिष्ट प्रियांशु जरिया भारत बोहरा मनोज जोशी दीपक अधिकारी यश धोनी अमन रावत सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें