रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिक्षक दिवस के दिन मिला, अतिथि शिक्षकों को पुनः बहाली का तोहफा।
Laxman Singh Bisht
शिक्षक दिवस के दिन मिला, अतिथि शिक्षकों को पुनः बहाली का तोहफा।
चंपावत, आज 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के दिन जिले के 15 से अधिक अतिथि शिक्षकों को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के सहयोग से पुनः बहाली का तोहफा मिला है। विगत दिनों नियमित अध्यापकों के स्थानांतरण के कारण प्रभावित हुए अतिथि शिक्षकों की बहाली में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से विलंब हो रहा था, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आज विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर पुनः बहाली में विलंब का कारण पूछा तथा तुरंत पुनः बहाली के आदेश दिए।जिसके फल स्वरुप देर शाम मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रभावित अतिथि शिक्षकों के पुनः बहाली के आदेश जारी कर दिए गए, जिस पर खुशी जताते हुए सभी प्रभावित अतिथि शिक्षकों ने कहा कि बेरोजगारी का दंष झेल रहे अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षक दिवस के दिन इससे अच्छा उपहार और कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने इस सहयोग के लिए विधायक अधिकारी के साथ-साथ अन्य सभी सहयोग कर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भविष्य में भी प्रभावित होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को अतिथि शिक्षकों की पुनः बहाली में बेवजह विलंब न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान