Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एडीएम के निर्देश पर कोली झील मे बंद पड़े सुलभ शौचालय के खुले ताले पर्यटकों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

एडीएम के निर्देश पर कोली झील मे बंद पड़े सुलभ शौचालय के खुले ताले पर्यटकों को राहत।लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोली ढेक झील में लाखों रुपए की लागत से हाईटेक सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया था। पर सुलभ शौचालय में पानी व्यवस्था व कर्मचारियों की तैनाती न होने से सुलभ शौचालय लंबे समय से सफेद हाथी बना हुआ था। जिस कारण झील में बड़ी तादात में आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। खासकर महिला पर्यटको को। बीते दिनों कोली ढेक झील पहुंचे एडीएम चंपावत के0एन 0गोस्वामी के सामने नौका संचालकों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। मामले का एडीएम गोस्वामी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल जल निगम के अधिशासी अभियंता को एक हफ्ते के भीतर सुलभ शौचालय में पानी की व्यवस्था व कर्मचारियों की तैनाती करने के कड़े निर्देश दिए। एडीएम के निर्देश के बाद जल निगम के द्वारा सुलभ शौचालय में पानी की व्यवस्था करने के साथ-साथ कर्मचारियों को तैनात कर दिया है ।सुलभ शौचालय का संचालन शुरू होने से झील में आने वाले पर्यटकों को काफी राहत मिल रही है ।वही झील के नौका संचालकों ने एडीएम के 0एन0 गोस्वामी को समस्या का समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें