रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:75 लाख रुपए की लागत से लोहाघाट में पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू।
Laxman Singh Bisht
Fri, May 16, 2025
75 लाख रुपए की लागत से लोहाघाट में पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू।
लोहाघाट नगर में यातायात व्यवस्था को दुरस्थ करने तथा वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए पेयजल निर्माण इकाई चंपावत के द्वारा लोहाघाट के शिवालय पुल के पास वाहन पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पेयजल निर्माण इकाई के कनिष्ठ अभियंता कमलेश त्रिपाठी ने बताया लगभग 75 लाख रुपए की लागत से सरफेस पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।उन्होंने बताया पार्किंग में 16 वाहन खड़े हो पाएंगे ।कहा लगभग 6 महीने में कार पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।