Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्कवर बंद करने से भड़के लोग एनएच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। स्कवर निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

स्कवर बंद करने से भड़के लोग एनएच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।

स्कवर निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी।लोहाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग में वर्षा जल की निकासी के लिए एनएच के द्वारा तीन स्थानों पर स्कवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एनएच के द्वारा पाटन पुल के पास बन रहे स्कवर को अचानक मिट्टी से भरकर बंद कर दिया गया। जिससे पाटन पुल क्षेत्र के ग्रामीण भड़क गए। आज गुरुवार को मोहन चंद्र पाटनी के नेतृत्व में पाटन पुल क्षेत्र के लोगों ने एनएच विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा जल्द स्कवर निर्माण की मांग की। मोहन चंद्र पाटनी व लोगों ने बताया बरसों से इस स्थान पर स्कवर बंद पड़ा हुआ है ।बरसात में पुल्ला सड़क से बहता हुआ पानी वह कचरा उन लोगों के घरों व दुकानों में घुसता है जिस कारण अभी तक उन्हें कई नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कई संघर्ष के बाद विभाग के द्वारा यहां पर स्कवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा था पर अचानक निर्माण कार्य को रोककर निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे को मिट्टी से भर दिया गया है। लोगों ने कहा अगर विभाग के द्वारा स्कवर निर्माण नहीं किया गया तो समस्त पाटन पुल के ग्रामीण एनएच के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कल इस मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास भी रखा जाएगा। मामले में एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कल 27 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट दौरा होने जा रहा है और मुख्यमंत्री इसी सड़क मार्ग से जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे ।सुरक्षा की दृष्टि से स्कवर को बंद किया गया है ।मुख्यमंत्री के दौरे के बाद स्कवर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने में रिंकू अधिकारी, हरीश पत्नी, सुंदरी देवी ,महक, अंजलि,महेश्वरी देवी ,पुष्पा गढ़कोटी ,नरेश गरकोटी ,सोनू फर्त्याल अमन ,सोनू, ज्योति गोस्वामी ,गणेश गोस्वामी ,सुंदर राम लक्ष्मण बोरा ,राजेंद्र प्रसाद,निर्मल ,सुंदर राम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें