रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पुलिस ने खेतीखान में नाबालिग का स्कूटी चलाने पर 27 हजार रुपए का किया चालान। स्कूटी सीज
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 25, 2025
पुलिस ने खेतीखान में नाबालिग का स्कूटी चलाने पर 27 हजार रुपए का किया चालान। स्कूटी सीज
शुक्रवार को खेतीखान क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान प्रभारी चौकी बाराकोट हरीश प्रसाद के द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट, तीन सवारी के साथ नाबालिग को स्कूटी चलाने पर सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को धारा।4/181/128/194(C)/129/194(D)/207 MV Act में सीज करते हुए नाबालिग के अभिभावकों का 27 हजार रुपए का चालान किया। चौकी प्रभारी ने बताया यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने अभी भाव को से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील की है।