Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चमदेवल के जिन्डी में मां गौरा महोत्सव व सातूं आठूं मेले की तैयारी बैठक।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

भव्य व दिव्य बनाया जाएगा सातू आठूं। मां गौरा के मायके आने पर स्वागत की तैयारी जोरों पर।

30 अगस्त को होगा शुभारंभ 6 सितंबर को होगा समापन मां गौरा को ढोल नगाड़ों के साथ नम आंखों से दी जाएगी विदाई ।लोहाघाट के सीमांत चमदेवल के जिन्डी गांव में प्रसिद्ध मां गौरा देवी महोत्सव व सातूं आठूं मेले की तैयारी के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने आम बैठक आयोजित की।बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गुमान राम व पूर्व प्रधान देवी चरण के संचालन में बैठक हुई ।बैठक में गौरा महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के साथ साथ नशा मुक्ति स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम आदि पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गुमान राम ने कहा जल्द ही एक शिष्ट मंडल प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिल मेले में आने का आमंत्रण पत्र देने जायेगा। कहा व्यापार संघ से भी मेले में मेलार्थियों को आकृषित करने वाले झूले आदि बच्चों के मनोरंजन के दुकानो का सहयोग करने की अपील की गई है कहा 30 अगस्त को गौरा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। मालूम हो सीमांत जिंडी गांव का गोरा महोत्सव पूरे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। जिसे देखने दूर-दूर क्षेत्र से लोग व प्रवासी अपने घर पहुंचते हैं। बैठक में शंकर चंद ,रमेश चंद , पुष्कर चंद, पंडित मदन कॉलोनी, तारा चंद ,हयात चंद, गुमान चंद, शुक्र चंद, खिलानंद कलौनी, प्रेम चंद, धर्म चंद, किशन चंद, तिलोग चंद, देवेंद्र चंद, रवींद्र चंद, डुंगर सिंह सामंत, सैनिक भूवन चंद आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें