Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विश्व पृथ्वी दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में कार्यक्रमों का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 22, 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में कार्यक्रमों का आयोजन

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी के बदलते स्वरूप एवं बिगड़ते हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त की और पृथ्वी को संवारने हेतु प्रतिज्ञा ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने कहा कि आज ग्लेशियर निरंतर पिघल रहे हैं, पृथ्वी का तापमान गर्म होता जा रहा है, और अनेक जीव जंतु लुप्त हो रहे हैं।कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर कमलेश शक्टा ने कहा कि समुद्रीय जल स्तर में वृद्धि होने से अनेक द्वीपों पर संकट आ खड़ा है, और वन अग्नि तथा बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण से वातावरण में हानिकारक गैसों का प्रभाव बढ़ गया है।इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण के राजीव मुरारी ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण के महत्व और इसकी रक्षा के लिए हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है,पीएलवी गोपाल सिंह, तारा सिंह आदि ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में उपस्थित दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया।

जरूरी खबरें