रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देशों पर पीडब्ल्यूडी की त्वरित कार्यवाही कचहरी वार्ड की बंद नाली व कलमठ से जलनिकासी शुरू
Laxman Singh Bisht
डीएम के निर्देशों पर पीडब्ल्यूडी की त्वरित कार्यवाही कचहरी वार्ड की बंद नाली व कलमठ से जलनिकासी शुरू

जिले के लोहाघाट नगर अंतर्गत कचहरी वार्ड में पीडब्ल्यूडी कार्यालय से माउंटेश्वरी स्कूल जाने वाली सड़क पर लंबे समय से कलमठ और नाली बंद होने की समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की है। मार्ग पर कलमठ बंद होने के कारण बरसात का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने के कड़े निर्देश दिए गए।लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता मयंक तिवारी ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए बंद पड़े कलमठ को पूरी तरह खोल दिया गया है, जिससे जल निकासी अब सुचारु रूप से शुरू हो गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में नाली निर्माण एवं सफाई के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन लगा दी गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वर्षाकाल के दौरान सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखें तथा नालियों, नालों और कलमठों की नियमित जांच व सफाई सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ