Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:रोडवेज कर्मियों ने लोहाघाट डिपो को नई बसे देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मात्र 10 बसे बची हैं संचालन योग्य बदहाली के दौर से गुजरता लोहाघाट डिपो

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 13, 2024
रोडवेज कर्मियों ने लोहाघाट डिपो को नई बसे देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मात्र 10 बसे बची हैं संचालन योग्य बदहाली के दौर से गुजरता लोहाघाट डिपो बस व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे लोहाघाट डिपो को नई बसें देने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों ने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा मंत्री महिपाल सिंह तथा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में डिपो को नई बसे देने की मांग करते हुए श्रीमती गीता धामी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है ज्ञापान में समस्या बताते हुए उन्होंने कहा वर्तमान समय में लोहाघाट डिपो में बसों की अत्यधिक कमी है जिस कारण यात्रियों व क्षेत्रीय जनता तथा नेपाल से आने वाले यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा लोहाघाट डिपो चारों ओर से धार्मिक स्थल और नेपाल सीमा तथा कई आबादी वाली क्षेत्र से घिरा हुआ है जिस कारण यहां आवाजाही अत्यधिक रहती है पर डिपो में बस न होने के कारण यात्रियों को अत्यधिक परेशानी हो रही है तथा यात्री जीप और टैक्सियों में महंगा किराया देकर यात्रा करने को मजबूर है उन्होंने बताया पूर्व में लोहाघाट डिपो में कुल बसो की संख्या 48 थी और वर्तमान समय में बसों की संख्या घटकर मात्र 31 हो गई है जिनमें से भी 21 बसे अपना समय व किलोमीटर पूरा कर चुकी है और यह बसे पर्वतीय मार्ग में संचालन के योग्य नहीं है इन बसों के संचालन से कभी भी दुर्घटना हो सकती है उन्होंने बताया केवल दस बसे संचालन योग्य है उन्होंने कहा बसों की कमी होने के कारण लोहाघाट डिपो के लोहाघाट देवीधुरा हल्द्वानी, डीडीहाट दिल्ली, धारचूला दिल्ली रोसाल दिल्ली, पंचेश्वर रुद्रपुर मार्ग बंद चल रहे हैं इसके अलावा लोहाघाट चंडीगढ़ ,लोहाघाट अयोध्या ,लोहाघाट कानपुर आदि मार्गो में जनता लंबे समय से बस के संचालन की मांग कर रही है पर बस उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा डिपो की आय में भी बहुत ज्यादा फर्क पड़ चुका है वही उन्होंने बताया डिपो में सहायक महाप्रबंधक व फोरमैन न होने के कारण कई समस्याएं हो रही हैं उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द डिपो को नई बसें देने तथा सहायक महाप्रबंधक व फोरमैन के रिक्त पद भरने की मांग की है ताकि डीपो का संचालन सुचारु रूप से हो सके ज्ञापन देने में गजेंद्र द्विवेदी आदि रोडवेज कर्मी मौजूद रहे

जरूरी खबरें