Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएच में अधूरे पड़े स्कवर दुर्घटनाओं को दे रहे दावत एसडीएम ने जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

एनएच में अधूरे पड़े स्कवर दुर्घटनाओं को दे रहे दावत एसडीएम ने जताई नाराजगी।

पाटन पुल से अक्ल धारा तक खोद कर अधूरे छोड़ दिए हैं तीन स्कवर।

एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों को दिए जल्द निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश।एन0एच के द्वारा बरसा जल की निकासी के लिए लोहाघाट में टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल , आरामशीन व अक्ल धारे के पास स्कवर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एनएच के द्वारा निर्माण कार्य के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए है और कई दिनों से कार्य बंद पड़ा है। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया है और जाम की स्थिति बनी रहती है। एनएच कि इस कार्य प्रणाली व लापरवाही पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा यह सड़क पिथौरागढ़ से लेकर चीन सीमा तथा टनकपुर खटीमा से आगे तक जाती है ।सैकड़ो वाहन रोज इस राष्ट्रीय राजमार्ग में आवाजाही करते हैं। पर एनएच के अधिकारियों के द्वारा इस संवेदनशील सड़क पर निर्माण कार्य के लिए बनाए गए गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है जिसमें कभी भी कोई भी बड़ी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है किसी की जान तक जा सकती है।जिसका उदाहरण हल्द्वानी, नोएडा व दिल्ली में देखा गया है। जहा इन गड्ढों के कारण तीन लोगों की जान चली गई। कहा राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन काफी तेज गति से चलते हैं। लोगों ने कहा अगर कोई भी सड़क दुर्घटना इन स्थानों पर होती है तो उसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की होगी। लोगों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है कहा जबकि आज तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था।वही मामले में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने गहरी नाराजगी जताते हुए एनएच के अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द इसके बाद निर्माण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए है। एसडीएम ने बताया एक जगह वन विभाग की भूमि का मामला आया हुआ है ।जिसमें वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का निस्तारण किया जाएगा। मालूम हो पाटन पुल में स्कवर बंद होने से बरसात के समय बरसात का पानी एनएच से बहता हुआ लोगों के घरो व दुकानों में घुस जाता है ।लंबे समय से लोग स्कवर निर्माण की मांग कर रहे हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कार्य मे लेट लतीफी पर ठेकेदार को नोटिस भिजवाया जा रहा है कहा कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

जरूरी खबरें