रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होनहार ललिता आर्या का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
Laxman Singh Bisht
ललिता आर्या का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी की छात्रा ललिता आर्या ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।ललिता आर्या के पिता दिवान राम एवं माता विजयलक्ष्मी देवी ने अपनी पुत्री की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि ललिता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और नियमित रूप से परिश्रम करती रही है।विद्यालय परिवार ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य विनिता महरा, शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी, श्रीनिवास ओली सहित समस्त स्टाफ ने ललिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि ललिता की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी तरह अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर