Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

चंपावत:जिला पंचायत चम्पावत की द्वितीय बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग के सुधरेंगे दिन डीएम ने लिया संज्ञान मां भगवती का लिया आशीर्वाद

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 7, 2026

शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग के सुधरेंगे दिन डीएम ने लिया संज्ञान मां भगवती का लिया आशीर्वाद चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल क्षेत्र की शहीद लेस नायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग बरसों से बदहाल पड़ा हुआ है। यह सड़क मार्ग चामी ,खेती और लीदू की सैकड़ो की आबादी को जोड़ता है। कई वर्षों से चामी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में क्षेत्रवासी सड़क सुधारीकरण की मांग लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से कर रहे है तथा कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पर हर बार ग्रामीणों को प्रस्ताव शासन में है का आश्वासन विभाग के द्वारा दिया जाता रहा है। आज बुधवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत चोमेल पहुंचे जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने पूर्व प्रधान प्रकाश महर व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बिष्ट व अन्य ग्रामीणों के द्वारा प्रमुखता से शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग की बदहाली का मामला रखा तथा जिलाधिकारी से शहीद के नाम से बनी सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण करण की मांग जिलाधिकारी से की।जिलाधिकारी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया तथा ग्रामीणों को जल्द सड़क में डामरीकरण का ठोस आश्वासन दिया जिसके लिए सभी ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया गया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के अनुरोध पर जिलाधिकारी मनीष कुमार चामी के प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचे जहां जिलाधिकारी के द्वारा मां भगवती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया ।जिलाधिकारी ने कहा मंदिर काफी भव्य व सुंदर बना हुआ है । मंदिर के सौंदर्य करण के लिए भी जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को पर्यटन विभाग की ओर से विकास कार्यों का आश्वासन दिया। सभी ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे ,सुभाष बगौली ,दीपक बिष्ट, पूरन बिष्ट, चंचल सामंत ,संजय पाठक, नवीन पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें