रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आरंभ’ में झलकी प्रतिभाओं की चमक लोहाघाट महाविद्यालय का सांस्कृतिक समापन यादगार।
Laxman Singh Bisht
‘आरंभ’ में झलकी प्रतिभाओं की चमक लोहाघाट महाविद्यालय का सांस्कृतिक समापन यादगार।
मुख्य अतिथि पूरन सिंह फर्त्याल ने विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया, जिलाधिकारी बोले शिक्षण संस्थान ही गढ़ते हैं भविष्य।
लोहाघाट। स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरंभ’ का समापन उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभाओं की चमक के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, गेस्ट ऑफ ऑनर जिलाधिकारी मनीष कुमार तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने की।मुख्य अतिथि पूरन सिंह फर्त्याल ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और वे भविष्य में भी इसके विकास के लिए हर संभव सहयोग करते रहेंगे।
वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण संस्थान ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि चंपावत का यह सबसे बड़ा महाविद्यालय प्रतिभाओं का केंद्र बनकर उभर रहा है और जिला प्रशासन छात्रों के हित में निरंतर कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान थानाप्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने छात्रों को साइबर क्राइम से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में गायत्री पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रतिभा खोज में मनीषा कालाकोटी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में मोनिका और पोस्टर प्रतियोगिता में संजना बिष्ट ने बाजी मारी।

तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में छात्रों ने नृत्य, नाटक, पोस्टर और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बी.एड. के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने विशेष रूप से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार और हिमांशु चंद ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में सांस्कृतिक सचिव अग्रिमा पुनेठा, छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा सहित समस्त छात्र संघ पदाधिकारियों और प्राध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि ‘आरंभ’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय माहौल में नजर आया। इस दौरान पूर्व प्रधान जितेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, प्रकाश राय , अमित जुकरिया, विवेक पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना