Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रा0महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर जारी लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 28, 2025

रा0महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर जारी लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक।रा0 महाविद्यालय लोहाघाट का सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्रभारी डॉ स्वाति बिष्ट के दिशा निर्देश में जारी है। शुक्रवार को शिविर के चौथे दिन प्रारंभिक सत्र में "जन स्वास्थ्य एवं जन स्वच्छता" विषय को केंद्र में रखते हुए शिविर परिसर के निकट जागरूकता रैली निकाल कर शिविरार्थियों ने नारो के माध्यम से स्थानीय निवासियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश राम एवं डॉ. भूप सिंह धामी ने "जन स्वास्थ्य एवं जन स्वच्छता" विषय पर अपने विचार अत्यंत रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए,जिससे सभी शिविरार्थी लाभान्वित हुए।सत्र के दौरान शिविरार्थियों ने अतिथियों से विविध प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट एवं डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ स्वाति के नेतृत्व में चतुर्थ दिवस के सत्र सफलतापूर्वक समापन किया गया। डॉ स्वाति ने कहा शिविर के माध्यम से जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया जा रहा है।

जरूरी खबरें