रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विशाल भंडारे के साथ भगवती मंदिर गलचौड़ा में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 10, 2025
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकार के द्वारा लोहाघाट के सुई गांव के भगवती मंदिर गलचौड़ा में 9 व 10 जून को दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था ।मंगलवार 10 जून को पूजा अर्चना ,हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित भंडारे में सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा क्षेत्र की खुशहाली व सुख शांति के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया
जो समस्त ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ। विधायक अधिकारी ने सहयोग के लिए समस्त ग्रामवासी व क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोरा, मंटू ओली सहित क्षेत्रीय युवा मौजूद रहे।