Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मड़लक मे टंकी में फसे गोह का रेस्क्यू कर वन विभाग ने बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 17, 2025

मड़लक मे टंकी में फसे गोह का रेस्क्यू कर वन विभाग ने बचाई जान।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मडलक क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का गोह पानी की सूखी टंकी में गिर गया और फस गया। गोह टंकी से नहीं निकल पा रहा था। मडलक के दो युवा दीपक चंद्र पचौली और गौरव पांडे की नजर जब इस टंकी में फंसे गोह पर पड़ी तो उनके द्वारा उसे निकालने का काफी प्रयास किया गया पर सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए वन विभाग लोहाघाट को सूचना दी सूचना पर वन बीट अधिकारी रोहित मेहता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गोह का सफल रेस्क्यू का उसकी जान बचाई। वन विभाग की टीम के द्वारा दोनों युवाओं को सूचना देने के लिए धन्यवाद दिया गया। तो वही सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए युवाओं ने बन कर्मियों को धन्यवाद दिया। बन बीट अधिकारी रोहित मेहता ने बताया गोह को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।टीम मे वन बीट अधिकारी पीयूष सिंह व सद्दाम मौजूद रहे।

जरूरी खबरें