रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज चमदेवल में अभिभावकों की मौजूदगी में एसएमसी और पीटीए का गठन ।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 26, 2025
भगत राम बने एसएमसी अध्यक्ष माधवानंद कलोनी को चुना गया पीटीए अध्यक्ष।
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत जीआईसी चमदेवल में शनिवार को प्रधानाचार्य हरीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता तथा भगवान जोशी के संचालन में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सैकड़ो की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य के द्वारा अभिभावकों को विद्यालय के द्वारा छात्र हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यालय की एसएमसी व पीटीए का गठन किया गया। प्रधानाचार्य हरीश सिंह अधिकारी ने बताया सर्व सहमति से भगत राम को एसएमसी अध्यक्ष और माधवानंद कलोनी को पीटीए अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के लिए विद्यालय परिवार तथा क्षेत्र के समस्त अभिभावकों को धन्यवाद दिया। कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका इमानदारी से निर्वहन किया जाएगा ।तथा हमेशा विद्यालय व छात्र हित में कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुभाष गोस्वामी ,अनिल कुमार टम्टा ,तारा दत्त पचौली, प्रकाश दत्त आदि शिक्षक मौजूद रहे।