रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पालिकाध्यक्ष झाड़ू लेकर शमशान घाट की सफाई करने उतरे मैदान मे।
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 15, 2025
पालिकाध्यक्ष झाड़ू लेकर शमशान घाट की सफाई करने उतरे मैदान मे।
लोहाघाट के रिशेश्वर श्मशान घाट में शव दाह के लिए आने जाने वाले लोगों के द्वारा काफी गंदगी की गई है। घाट में जगह-जगह अधजले शवों के अवशेष ,अधजली लकड़ियां पड़ी हुई है ।घाट में जगह-जगह गंदगी बिखरी पड़ी हुई है। जिससे लोहावती का जल भी अशुद्ध हो रहा था।मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को लोहाघाट पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में घाट में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
खुद पालिका अध्यक्ष वर्मा व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने हाथ में झाड़ू व फावड़ा लेकर पर्यावरण मित्रों, वार्ड सभासदों व पालिका कर्मियों के साथ मिलकर घाट की सफाई की इस दौरान घाट में पड़े कूड़े का निस्तारण किया गया ।पालिका अध्यक्ष वर्मा ने घाट में शवदाह करने आने वाले लोगों से शवों का अच्छे से अंतिम संस्कार करने व घाट में स्वच्छता बनाए रखने तथा जनता से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की । अभियान में वार्ड सभासद आशीष राय, पर्यावरण मित्र संजय कुमार, महेश कुमार बुद्धू सेन आदि मौजूद रहे।