Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:व्यापारियों का संघर्ष लाया रंग लोहाघाट में नहीं लगेगा हथकरघा मेला एसडीएम ने आदेश किया जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद। आखिर लोहाघाट के व्यापारियों का संघर्ष रंग लाया। एसडीएम लोहाघाट ने 25 मई से लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में लगने वाले हथकरघा मेले को निरस्त करने के निर्देश दे दिए है। मालूम हो पूर्व में एसडीएम लोहाघाट के द्वारा विभागों की आख्या के बाद 25 मई से 13 जून तक जीआईसी लोहाघाट में हथकरघा मेला लगाने की अनुमति दी थी। इसके बाद लोहाघाट के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को व्यापारियों ने लोहाघाट स्टेशन बाजार में जुलूस निकालने के साथ-साथ डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात की तथा व्यापारी हित को देखते हुए डीएम चंपावत से हथकरघा मेल को निरस्त करने की मांग की। मामले में डीएम चंपावत ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति को देखते हुए एसडीएम लोहाघाट को हथकरघा मेले के आदेश निरस्त करने के लिए निर्देशित किया।

इसके बाद एसडीएम लोहाघाट के द्वारा हथकरघा का मेला लगने के आदेश को गुरुवार को निरस्त कर दिया है। आदेश में कहा गया है हथकरघा, हस्तशिल्प एवं मनोरंजन प्रदर्शनी लगाने की अनुमति कतिपय शर्तों के अधीन प्रदान की गई थी। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा जिलाधिकारी चंपावत को प्रेषित पत्र एवं स्थानीय अधिसूचना इकाई के आख्या के अनुसार मामले में व्यापार मंडल लोहाघाट द्वारा विरोध प्रदर्शन करने का हवाला देते हुए उक्त प्रदर्शनी को लगाए जाने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है ।इसलिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 19 मई के आदेश केजीएन इंटरप्राइजेज रुद्रपुर को 25 मई से 13 जून तक राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के खेल मैदान में हथकरघा , हस्तशिल्प एवं मनोरंजन प्रदर्शनी लगाने हेतु प्रदत्त अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। वही हथकरघा प्रदर्शनी निरस्त होने से लोहाघाट के व्यापारियों में खुशी का माहौल है व्यापारियों ने कहा यह व्यापारी एकता का जीत है। समस्त व्यापारियों ने डीएम चंपावत, एसपी चंपावत व एसडीएम लोहाघाट को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें