Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रा0 पीजी कॉलेज मार्ग/परिसर में अब गंदगी करने वालों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 13, 2025

पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में कालेज मार्ग एवं परिसर को साफ सुथरा रखने का उठाया गया सामूहिक बेड़ा।लोहाघाट काराजकीय पीजी कॉलेज जो उत्तराखंड का एक मात्र ऐसी उच्च शिक्षण संस्था है जिसके नाम के आगे स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष का नाम जुड़ा हुआ है। इस महाविद्यालय को जोड़ने वाले सड़क मार्ग व परिसर में गंदगी द्वारा बनाया गया अपना साम्राज्य मिडिया रिपोर्ट के बाद अब यह सभी को दिखाई देने लगा है। स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका, राय नगर चौड़ी के जनप्रतिनिधियों एवं महाविद्यालय परिवार सक्रियता के संयुक्त प्रयासों सेयहां पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के विशेष सहयोग से विशेष स्वछता अभियान संचालित किया गया है जिसमें राय नगर चौड़ी के ग्राम प्रधान प्रशासक जितेंद्र राय के नेतृत्व में राय नगर चौड़ी की महिलाओं ने विशेष सहयोग दिया। अब इन स्थानों पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों को अपनी आदत बदलनी होगी। इन स्थानों बराबर तीसरी आंख नजर रखेगी तथा गंदगी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करना आसान हो जाएगा। आज तहसीलदार जगदीश नेगी, राय नगर चौड़ी के प्रधान प्रशासक जितेन्द्र राय, भैरब राय, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद आशिष राय, महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता व प्रवक्ता डॉ प्रकाश लखेड़ा की संयुक्त पहल पर आज परिसर को चमका दिया। जिसमें बीएड के छात्र छात्राओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय ने सभी लोगों से इस खूबसूरत स्थान को कूड़ा फेंक कर गंदगी न करने की अपील की। स्वच्छता अभियान पालिका के पर्यावरण मित्रों ने अपना भरपूर योगदान दिया।

जरूरी खबरें