Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रिकेश्वर मंदिर में चोरी कर रहा चोर रंगे हाथ गिरफ्तार नींद ने पहुचाया हवालात।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 21, 2025

रिकेश्वर मंदिर में चोरी कर रहा चोर रंगे हाथ गिरफ्तार नींद ने पहुचाया हवालात।

पूर्व में भी कर चुका है मंदिर में चोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध रिकेश्वर मंदिर में चोरी कर रहे चोर को महंत ,पुजारी व भक्तों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पूर्व में भी यह शातिर मंदिर से दो बार चोरी कर चुका है । आज मंगलवार को मंदिर के पुजारी लक्ष्मण पुजारी व महंत रमेश गिरी व मोहन गिरी ने बताया यह शातिर व्यक्ति पूर्व में भी मंदिर मे दो बार चोरी कर चुका है। उन्होंने बताया कल रात यह व्यक्ति मंदिर में घुस आया और इसके द्वारा भैरव धूनी का ताला तोड़कर मंदिर से तीन कट्टों में सामान भर लिया गया और दान पत्र का भी ताला तोड़ा गया ।कहा चोरी के बाद इसे नींद आ गई और यह व्यक्ति महंत के कपड़े पहनकर भैरव धूनी के भीतरी ही सो गया। आज सुबह कुछ भक्त मंदिर में दर्शन व साफ सफाई के लिए आए तो उन्हें भैरव धूनी के भीतर से आवाज आई। उन्होंने देखा भीतर चोर आराम से सोया हुआ था। भक्तों ने तुरंत बाहर से कुंडा लगाकर चोर को बंद कर दिया और उन्हें सूचना दी गई। जिसके बाद वह लोग मंदिर आए और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया सूचना पर पुलिस ने इस शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी ने बताया पूछताछ में इस व्यक्ति ने अपना नाम हयाद सिंह अधिकारी निवासी रेगांव क्षेत्र का बताया है ।फिलहाल मामले में पुलिस इस व्यक्ति से पूर्व में हुई चोरी व समान की जानकारी जुटा रही है।मामले में महंत ,पुजारी के अलावा भक्तों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र के कई प्रसिद्ध मंदिरों से चोरियां हो चुकी है।

जरूरी खबरें