Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वन वे ट्रैफिक व्यवस्था बंद करने की मांग को लेकर व्यापारियों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 20, 2025

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था बंद करने की मांग को लेकर व्यापारियों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन।

वन वे बंद करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

वन वे को लेकर व्यापारी व पुलिस आमने सामने लोहाघाट नगर में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट के मीना बाजार किराए से लेकर जयंती भवन तक प्रयोग के तौर पर 14 दिन के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। तथा 01 जनवरी से लोगों की राय लेकर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा। नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने पर नगर के व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा नाराजगी जताई गई है तो वही आम जनता के द्वारा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का स्वागत भी किया गया है। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था में नाराजगी जताते हुए आज शनिवार को नगर के व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया तथा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को बंद करने की मांग की तथा मांग को लेकर डीएम चंपावत को ज्ञापन प्रेषित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुकरिया व व्यापारियों ने कहा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने से नगर के व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कहा यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले वाहनों को हटाए। अगर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करनी है पूर्व की भांति स्कूल टाइम में वन वे व्यवस्था लागू की जाए। जिसका व्यापारियों के द्वारा समर्थन किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा अगर पुलिस वन वे ट्रैफिक व्यवस्था व्यापारियों के सर पर थोपती है तो व्यापारियों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने भी वन वे व्यवस्था बंद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। वन वे को लेकर फिलहाल लोहाघाट में पुलिस व व्यापारी आमने सामने आ गए हैं।फिलहाल लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का मुद्दा ठंडा पड़ चुका है तो वन में ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा गरमा गया है। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया नाराजगी जता चुके हैं। प्रदर्शन मे व्यापार मंडल महासचिव विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, राजू गढ़कोटी, दीपक राय, कैलाश मेहता, जीवन उप्रेती, कैप्टन रघुवीर, विवेक सगटा, गोविंद बल्लभ, दिनेश सिंह, मदन अधिकारी, नवीन जोशी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें