Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट की समस्याओं की लड़ाई लड़ेगी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति/ पानी ,स्वास्थ्य, स्वच्छ लोहावती होगी प्रमुख मुद्दे

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 30, 2025

लोहाघाट की समस्याओं की लड़ाई लड़ेगी लोहाघाट विकास संघर्ष समितिपानी ,स्वास्थ्य, स्वच्छ लोहावती होगी प्रमुख मुद्दे लोहाघाट नगर की बेकाबू होती पानी ,स्वास्थ्य ,लोहावती नदी की स्वच्छता की और सरकार व प्रशासन द्वारा ध्यान न देने से आक्रोशित नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर के विकास की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है ।रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन गोरखा की अध्यक्षता लोकेश पांडे के संचालन तथा प्रहलाद सिंह मेहता के दिशा निर्देश में लोहाघाट डाक बंगले में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक सुर में कहा लोहाघाट नगर में बरसों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है ।बिल देने के बावजूद जनता को तीन से चार दिन में दूषित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में अस्पताल रेफर केंद्र बन चुका है तथा लोहाघाट की जीवनदायनी लोहावती नदी गंदे नाले में तब्दील होचुकी है। बक्ताओं ने कहा पर आज तक किसी भी सरकार व क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ना ही समस्याओं का समाधान किया गया ।विपिन गोरखा ने कहा अब समस्याओं के समाधान के लिए सड़को में उतारने का वक्त आ चुका है ।जल्द समिति के पदाधिकारियो की घोषणा की जाएगी उसके बाद लोहाघाट विकास संघर्ष समिति नगर की मूलभूत समस्याओं के लिए नगर की जनता को साथ लेकर आंदोलन ,धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी। कहा वर्षों से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना डीपीआर पर ही अटकी हुई है।लोहावती को गंदे नाले में तब्दील किया जा चुका है, अस्पताल रेफर केंद्र बना हुआ है। गोरखा ने कहा लोहावती को स्वच्छ करने के लिए नगर पालिका के द्वारा कोई भी प्रयास नहीं किए गए। उल्टे पालिका के द्वारा लोहावती नदी में गंदे नाले छोड़ नदी को पूरी तरह दूषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा संघर्ष समिति जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा नगर की जनता को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। बैठक में गोपाल कनौजिया, पूर्व सभासद राज किशोर शाह,दीपक शाह, ललित शाह, अजय गोरखा,मनीष थापा ,सौरभ आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें