Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्राम प्रधान के प्रयास लाए रंग फोर्ती मे जल संस्थान ने सोलर हैंड पंप निर्माण कार्य किया शुरू

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 2, 2026

ग्राम प्रधान के प्रयास लाए रंग फोर्ती मे जल संस्थान ने सोलर हैंड पंप निर्माण कार्य किया शुरू लोहाघाट ब्लॉक की आदर्श ग्राम सभा फोर्ती के मल्ला पुनेठा वार्ड के लेख तोक में जल संस्थान लोहाघाट के द्वारा पेयजल समस्या दूर करने के लिए आज शुक्रवार से सोलर हैंड पंप निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पेयजल समस्या को देखते हुए गांव की ग्राम प्रधान रेनू बगौली के द्वारा पेयजल सचिव को पत्र लिखा था तथा गांव की पेयजल समस्या के समाधान के लिए सोलर हैंड पंप लगाने की मांग की थी। पेयजल सचिव के निर्देश पर आज शुक्रवार को जल संस्थान के द्वारा सोलर हैंड पंप निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिसके लिए ग्राम प्रधान रेनू बगौली, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर दत्त बगौली , शेखर उपाध्याय ,नारायण दत्त, रमेश चंद्र, नवीन चंद्र, सतीश पुनेठा, कैलाश चंद्र ,लक्ष्मी दत्त जोशी, हिमांशु उपाध्याय ,राकेश चंद्र सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,सचिव पेयजल एवं जल संस्थान विभाग का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें