Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ चामी मे पांच दिवसीयअसाड़ी मेले का हुआ भव्य शुभारंभ 31 अगस्त को होगा विशाल मेला

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 27, 2023
महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीयअसाड़ी मेले का हुआ भव्य शुभारंभ 31 अगस्त को होगा विशाल मेला रक्षाबंधन के अवसर पर लोहाघाट के चोमैल क्षेत्र के चामी गांव के भगवती मंदिर में लगने वाले पांच दिवसीय असाड़ी मेले का रविवार को क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा व मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे के द्वारा रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया गया मेला समिति अध्यक्ष अशोक महर ने बताया कलश यात्रा चामी गांव से लेकर भगवती मंदिर तक निकाली गई उन्होंने कहा पांच दिवसीय मेले में बच्चों की कई सांस्कृतिक ,शैक्षिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी तथा बाहर से आए सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम दिखाए जाएंगे तथा 31 अगस्त को विशाल मेले व भंडारे भंडारे के साथ मेले का समापन होगा महर ने कहा मेला पूर्णतया नशा मुक्त होगा महर ने सभी क्षेत्र के लोगों से मेले में बढ़ चढ़कर सहयोग कर मेले को सफल बनाने की अपील करी उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सामंत ,ग्राम प्रधान प्रकाश महर, महेश पाठक ,अमर सिंह, नारायण सिंह, पुष्कर सिंह, नवीन पाठक सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें