Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:कोलीढेक झील में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान। पर्यटकों से झील में गंदगी न करने की अपील।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 27, 2025

कोलीढेक झील में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान। पर्यटकों से झील में गंदगी न करने की अपील।लोहाघाट की कोलीढेक झील पर्यटन स्थलों में विशिष्ट पहचान बना चुकी है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूरे देश भर से पर्यटक यहाँ आने लगे हैं। लोहाघाट के रंग्याली यूथ क्लब ने झील को स्वच्छ रखने के शुरूआत की है। आज रविवार को लोहाघाट शहर के रंग्याली यूथ क्लब के युवाओं ने शहर की पहचान कोलीढेक झील में स्वच्छता अभियान चलाया। यूथ क्लब के 20 युवाओं ने कोलीढेक झील के आस-पास और सड़कों के किनारों की सफाई की। इस स्थान से एक गाड़ी कूड़ा इकट्टा कर नगरपालिका की मदद से डपिंग जोन में भेजा गया। इस दौरान "स्वच्छ लोहाघाट सुंदर लोहाघाट" जैसे नारे और संवाद के माध्यम से पर्यटकों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को जागरूक किया गया। रंग्याली यूथ क्लब का विश्वास है कि शहर को स्वच्छ रखना समाज के सहयोग के बिना संभव नहीं है और युवाओं में असीम ऊर्जा हैं स्वच्छता के कार्य के लिए यूथ न केवल जागरूक है बल्कि संवेदनशील होकर रचनात्मक कार्यों कर रहा है। यूथ क्लब की सदस्य प्रिया बोहरा ने बताया कि समाज में जागरूकता तो है लेकिन संवदेनशील होकर रचनात्मक कार्यों से ही समाज में परिवर्तन आता है। युवा क्लब लगातार शहर के चुनींदा जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश देता रहेगा। युवा क्लब ने अपने लोहाघाट को साफ व स्वच्छ रखने की शुरूआत कोलीढेक झील से शुरू की हैतथा प्रशासन से भी कोली झील क्षेत्र में स्वच्छता की व्यवस्था बनाने की मांग की तथा झील में आने वाले पर्यटकों से भी झील क्षेत्र में गंदगी न करने की अपील की गई। लोहाघाट नगरपालिक अध्यक्ष गोविंद वर्मा भी इस अभियान में शामिल हुए और युवाओ की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के ऐसे प्रयास जरूर समाज में स्वच्छता के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेंगे तथा युवाओं को हर संभव मदद का भरोसा दिया। स्वच्छता अभियान में सिंचाई विभाग के जेई दीपक चौबे,हिमानी, दीपाशु, ऋषभ, सुमित, प्रियंका, संजना, सैम, अक्षत, पंकज, राहुल, अमन, सागर, रवि ओली, अक्की ओली आदि युवा शामिल हुए थे।

जरूरी खबरें