: लोहाघाट:रविवार को निकलेंगी कलीगांव, डैसली एवं राय नगर चौड़ी से देवी रथ यात्राएं ।रजत जयंती देवी महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया समापन। रूमा झूमा के कलाकारों ने मचाई धूम
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 20, 2024रविवार को निकलेंगी कलीगांव, डैसली एवं राय नगर चौड़ी से देवी रथ यात्राएं ।रजत जयंती देवी महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया समापन। रूमा झूमा के कलाकारों ने मचाई धूम
लोहाघाट के देवीधार में देवीधार महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के नेतृत्व में चल रहे रजत जयंती देवी महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन करने के साथ यहां विभिन्न स्थानों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपने फन का जौहर दिखाया। आंचल कला केंद्र हल्द्वानी, जय भूमि सेन थारू उत्थान समिति खटीमा तथा रुमा झुमा सांस्कृतिक दल लोहाघाट के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन कर दशकों में अपनी खूब धाक जमाई। मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने शिव पार्वती और राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करने के साथ कई आंचलिक कार्यक्रम भी प्रदर्शित किए गए। बासु के नेतृत्व में खटीमा से आए कलाकारों ने भी सानदार कार्यक्रम दिखाए वह लोहाघाट के रूमा झूमा मंच के नन्हे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह के मुख्य अतिथि उद्यमी नरेंद्र सिंह लडवाल एवं गीतांजलि सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे ने कार्यक्रमों के भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं सभी लोगों के प्रयासों को सराहा आज अंडर 14 वर्ष के बच्चों की फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसमें ढेक इलेवन ने बाजी मारी जबकि टनकपुर एवं सैलीनीगोठ के बीच रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए दोनों टीमों में देर तक संघर्ष जारी रहा। आयोजन समिति के संरक्षक नाथूराम राय, योगेश मेहता, गिरीश राय, मनीष राय, सोनू बिष्ट, गोपाल सिंह, अर्जुन छतौला, भैरव राय, शेखर गोरखा, प्रकाश राय, नरेश राय, जीवन राय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रविवार को रजत जयंती देवी महोत्सव के अंतिम दिन कलीगांव, डैसली एवं राय नगर चौड़ी गांव से मां भगवती की डोला शोभायात्रा निकलेंगी। आज तीनों ही गांव में रात्रि देवी जागरण किया गया। वही देवदार महोत्सव समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने क्षेत्र वासियों से 21 जुलाई रविवार को अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है