Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:कड़ी शर्तों के बीच प्रशासन ने रिश्वेश्वर मंदिर के बाबा को दैनिक पूजा पाठ की दी अनुमति डीएम ने आदेश किए जारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 1, 2023
  रिश्वेश्वर मंदिर लोहाघाट में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद से शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने मंदिर परिसर में पूजा पाठ आयोजन को लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं रिश्वेश्वर  मंदिर लोहाघाट के बाबा स्वामी मोहनानंद तीर्थ के द्वारा डीएम कार्यालय में 21 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था लेकिन जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन पर क्षेत्र में बड़ा विवाद व शांति भंग की आशंका को देखते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने कड़ी शर्तों के बीच रिशेश्वर मंदिर के बाबा को दैनिक पूजा पाठ की अनुमति के आदेश जारी किए हैं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया डीएम चंपावत के निर्देश पर मंदिर के बाबा मोहनानंद तीर्थ को दैनिक पूजा पाठ के दौरान निम्न निर्देशों का पालन कड़ाई से करना होगा नियमों के अनुसार बाबा के द्वारा मंदिर परिसर में दैनिक पूजा पाठ के दौरान माइक लाउडस्पीकर व साउंड सिस्टम का उपयोग नहीं किया जाएगा, आवेदक के द्वारा मंदिर परिसर में टेंट कनात का उपयोग नहीं किया जाएगा, पूजा पाठ के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं किए जाएंगे, आवेदक को अपना कार्य व्यवहार व आचरण सालीन व मर्यादित रखना होगा तथा किसी भी व्यक्ति , संस्था ,समूह ,संप्रदाय ,जाति के प्रति अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग नहीं किया जाएगा आवेदक द्वारा दैनिक पूजा पाठ के दौरान किसी प्रकार के राजनीतिक विचार व्यक्त नहीं किए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि नहीं की जाएगी इसके अलावा आवेदक द्वारा दैनिक पूजा पाठ को जाति ,धर्म ,व्यक्तिगत लांछन ,प्रलोभन एवं सामाजिक स्वार्थ बिगाड़ने वाले उदबोधनों से विरत रखा जाएगा आवेदक द्वारा ऐसी कोई गतिविधि नहीं की जाएगी जिससे क्षेत्र में आपसी वेमनष्य , घर्णा, अराजकता ,गतिरोध अशांति उत्पन्न हो आवेदक द्वारा पूजा पाठ के कार्यक्रम को बृहद रूप देने हेतु किसी भी प्रकार से पोस्टर, बैनर ,सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार ,प्रचार वाहन एवं अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार नहीं किया जाएगा इसके अलावा आवेदक द्वारा पूजा पाठ स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनका बैकअप रखा जाएगा तथा उसकी फुटेज दैनिक आधार पर एसओ लोहाघाट को उपलब्ध कराई जाएगी इसके अतिरिक्त आवेदक द्वारा मंदिर में किए जाने वाले पूजा पाठ में संपूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी जिसकी दैनिक रिकॉर्डिंग भी एसओ लोहाघाट को उपलब्ध कराई जाएगी तथा आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय सीनियर सिविल जज द्वारा सिविल मूल बाद एम के तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद बनाम प्रहलाद सिंह मेहता में पारित आदेश में प्रदत अनुमति के अतिरिक्त कोई अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय सीनियर सिविल जज चंपावत द्वारा सिविल मूल वाद में एम के तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद बनाम प्रहलाद सिंह मेहता में पारित आदेश में निषिद्ध किए गए व्यक्ति के अतिरिक्त किसी अन्य श्रद्धालुओं को मंदिर में आवागमन करने एवं पूजा पाठ करने के लिए रोक-टोक नहीं की जाएगी आवेदक द्वारा ऐसा कोई काम नहीं किया जाएगा जिससे क्षेत्र अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था भंग हो एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा इन नियमों का प्रशासन कड़ाई से पालन कराएगा क्षेत्र में किसी भी प्रकार से किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा वहीं डीएम चंपावत ने अपने आदेश में एसपी चंपावत को मंदिर परिसर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराने तथा नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा डीएम चंपावत में एसडीएम लोहाघाट को भी इस अवधि में मंदिर परिसर में कड़ी निगरानी रखने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया डीएम चंपावत के द्वारा दिए गए आदेशों की प्रति बाबा मोहनानंद तीर्थ को उपलब्ध करवा दी गई है तथा उन्हें इन नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है पुलिस कड़ाई से डीएम के द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करवाएगी नगर में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा मालूम हो भागवत कथा के आयोजन को लेकर नगर का माहौल काफी गरमाया हुआ है मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है मालूम हो प्रशासन इस विवाद के चलते 20 लोगों के खिलाफ 107 / 116 के नोटिस जारी कर चुका है

जरूरी खबरें