Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट की हनुमान सेवा समिति ने बाबा ब्यानधुरा मंदिर में लगाया विशाल भंडारा हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
लोहाघाट की हनुमान सेवा समिति ने बाबा ब्यानधुरा मेले में लगाया विशाल भंडारा हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण हनुमान सेवा समिति लोहाघाट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा ब्यानधुरा मेले में विशाल भंडारा लगाया गया है भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा बाबा ब्यानधुरा के जयकारे लगाते हुए हनुमान मंदिर सेवा समिति को धन्यवाद दिया हनुमान सेवा समिति लोहाघाट के सदस्यों के द्वारा विगत 6 वर्षों से निज संसाधनों से चलाये जा रहे भंडारे में हर वर्ष मकर संक्रांति के शुभवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। दूरस्थ स्थान व कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी हनुमान सेवा समिति के द्वारा एडी ब्यानधुरा बाबा मंदिर में भंडारे का सफलतापूर्वक संचालन किया जाता है इस नेक कार्य में कीर्ती बगौली, दीपक सुतेडी, संजय चौबे, दिनेश सुतेडी(डेन), भय्यू बोहरा, भुवन गरकोटी, नवल राय, बलवंत गिरी, सुंदर फर्तयाल, नरेश फर्त्याल, सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया गया

जरूरी खबरें