: लोहाघाट:उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में विद्युत दर वृद्धि के प्रस्ताव पर की जनसुनवाई /विद्युत कंपनियां की टैरिफ में 29.23% वृद्धि की मांग
Laxman Singh Bisht
Tue, Feb 18, 2025
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में विद्युत दर वृद्धि के प्रस्ताव पर की जनसुनवाई /विद्युत कंपनियां की टैरिफ में 29.23% वृद्धि की मांग
लोहाघाट: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा राज्य में विद्युत दरो के वृद्धि प्रस्ताव पर मंगलवार को लोहाघाट ब्लॉक सभागार में जनसुनवाई की गई जिसमें आयोग के अध्यक्ष मदन लाल प्रसाद व आयोग के सदस्यों के द्वारा उपभोक्ताओं को सुना गया आयोग अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया राज्य की विद्युत कंपनियां यूपीसीएल , पिटुकुल, यूजेवीएन लिमिटेड एवं एसएलडीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 /26 की विद्युत दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिसमें समस्त विद्युत कंपनियों के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025/ 26 के टैरिफ में 29.23% की वृद्धि प्रस्तावित की गई है इस संबंध में आयोग के द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों में आम उपभोक्ताओं का पक्ष जानने हेतु जनसुनवाई की जा रही है जनसुनवाई में घरेलू अघरेलू श्रेणी ,उद्योग श्रेणी पीटीडब्लू उपभोक्ताओं के सुझावों एवं आपत्तियों को सुनने के बाद आयोग द्वारा विद्युत दरे निर्धारित की जाएंगी
तथा नई विद्युत दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी इस दौरान जनसुनवाई में आए उपभोक्ताओं के द्वारा आयोग के समक्ष अपने सुझाव एवं आपत्ति दर्ज की गई उपभोक्ताओं ने विद्युत दरो में कमी करने, विद्युत बिल वितरण समस्या तथा विद्युत बिल को प्रतिमाह देने तथा अत्यधिक बिल आने की शिकायत है माननीय आयोग के समक्ष रखी आयोग अध्यक्ष के द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए तथा लगने जा रहे स्मार्ट मीटर के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरुक कर जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश भी दिए गए उन्होंने बताया स्मार्ट मीटर निशुल्क लगाए जाएंगे उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को काफी फायदा मिलेगा आयोग अध्यक्ष ने बताया विद्युत दर बढ़ोतरी में उपभोक्ताओं के द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा उपभोक्ताओं के सुझाव के बाद ही विद्युत दर वृद्धि पर कोई निर्णय लिया जाएगा इस दौरान उन्होंने पिटकुल के अधिकारियों से लोहाघाट में बन रहे 132 केवी सब स्टेशन निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए पिटकुल के मुख्य अभियंता ने बताया जुलाई 2026 तक सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा इसके अलावा अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए तथा जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की कमी पर नाराजगी जताते हुए आगे से ऐसे कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए इस दौरान सभी अधिकारियों के द्वारा आयोग के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा गया
जनसुनवाई में अनुराग शर्मा सदस्य( विधि) नीरज सती (सचिव )दीपक पांडे निदेशक (वित्त )प्रभात किशोर डिमरी निदेशक (तकनीकी) गौरव शर्मा निदेशक (का एवं ला) यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एन सी टोलिया , अधीक्षण अभियंता देवेंद्र कुमार जोशी, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया ,उपखंड अधिकारी संजय सिंह भंडारी ,अभियंता अशोक कुवर ,ललित बिष्ट, बसंत बल्लभ गहतोड़ी ,एसडीओ पिटकुल मुकेश बोरा सहित व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,दिनेश सुतेड़ी, बिक्की ओली,गंगादत्त गहतोड़ी, सरिता अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे