Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

सूचना

: रुद्रप्रयाग :केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा , बोल्डर की चपेट में आने से तीन तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत।        

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 21, 2024
रुद्रप्रयाग :केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा , बोल्डर की चपेट में आने से तीन तीर्थ यात्रियों तीर्थ की दर्दनाक मौत। आज सुबह केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है जिसने तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है । आज सुबह 7.30 बजे के करीब केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मिट्टी व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलवे में दबने की सूचना है।यह सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी।रेस्क्यू टीम ने मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृत पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकालकर उसका प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को केदारनाथ यात्रा मार्ग में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।वहीं एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव में लगी हुई है अन्य यात्रियों की खोज में और प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। वही अभी मृतक तीनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की जा रही है कि वह किस प्रदेश और किस स्थान से केदार धाम की यात्रा के लिए आए थे।हालात नियंत्रण में है और यात्रा का रूट थोड़ा सा तब्दील कर दिया गया है राहत और बचाव कार्य के मध्य नजर।

जरूरी खबरें