Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल की भोटियां मार्केट में भीषण आग तीन दुकानें जलकर हुई राख

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 31, 2026

नैनीताल की भोटियां मार्केट में भीषण आग तीन दुकानें जलकर हुई राख

सरोवर नगरी नैनीताल नैनीताल की प्रसिद्ध भोटिया मार्केट में आज शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से चारों ओर अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से खाने-पीने की तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं जिसमे लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। घटना के समय दुकानों के अंदर मौजूद 5 से 6 कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे लपटें और तेज हो गईं तथा आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। जिन दुकानों में आग लगी, वे सभी रेस्टोरेंट और खाद्य सामग्री से जुड़ी थीं। आग का खतरा पास स्थित कपड़ों की दुकानों तक भी पहुंच गया था और समय रहते नियंत्रण नहीं होने पर पूरा भोटिया मार्केट इसकी चपेट में आ सकता था। जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था।इस घटना के बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कपड़ों के बाजार के बीच रेस्टोरेंट और होटल संचालन की अनुमति किस आधार पर दी गई, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पूरे बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था।

जरूरी खबरें