Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लड़ीधूरा मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से पवित्र जल लेकर आएंगे मयंक ओली

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 7, 2026

लड़ीधूरा मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से पवित्र जल लेकर आएंगे मयंक ओलीबाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए ग्राम सभा सुईं निवासी पूर्व सैनिक मयंक ओली ने देवप्रयाग से अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम का पवित्र जल लाने का संकल्प लिया है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि 2021 से जन सहयोग से बना रहे लड़ीधूरा मंदिर में 23 जनवरी 2026 को पवित्र माघ मास में बसंत पंचमी पर्व के दिन मां भगवती को उनके मूल स्थान पर स्थापित किया जाना है। लोहाघाट की ग्राम सभा सुईं निवासी पूर्व सैनिक मयंक ओली नई मूर्तियां को स्नान कराने के लिए अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम का पवित्र जल लड़ीधूरा मंदिर में लेकर आएंगे। जिसके लिए वह 20 जनवरी 2026 को देवप्रयाग के लिए यात्रा प्रारंभ करेंगे, 23 जनवरी को वह जल लेकर सीधे लड़ीधूरा मंदिर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मयंक इस उपलक्ष में चार धाम की पवित्र माटी एवं पंच प्रयाग का जल लाना चाहते थे परंतु वर्तमान में चार धाम के कपाट बंद होने के कारण ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है।कहा मयंक ओली भारतीय सेना में मैकेनाइज इन्फेंट्री से सेवानिवृत होकर वर्तमान में ओली फिजिकल अकैडमी संचालित कर क्षेत्रीय युवाओं को सेना में भर्ती होने का निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। नागेंद्र जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय परंपराओं एवं हमारी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मयंक ओली का समर्पण समस्त क्षेत्र के लिए प्रेरणा का विषय है। पूर्व सैनिक मयंक ओली ने कहा कि वह आज जो कुछ भी कर पा रहे हैं वह सब मां भगवती की अपार कृपा से ही संभव हो पाया है। नागेंद्र जोशी ने मयंक ओली की इस पवित्र यात्रा की सफलता की कामना की है।

जरूरी खबरें