Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संचालन टोली व चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 31, 2024
लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संचालन टोली व चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला मेहरा की अध्यक्षता में भाजपा की संचालन टोली और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में चुनाव की रणनीति तैयार करते हुए भारतीय जनता पार्टी चंपावत के सह जिला प्रभारी एवं दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं मैं जोश भरते हुए एकजुट होकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी गोविंद लाल वर्मा को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए लोहाघाट नगर में डोर टू डोर संपर्क करने तथा जी जान से जुटने के निर्देश दिए इस दौरान सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा इस बार भाजपा प्रत्याशी वर्मा भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ने कहा भाजपा ने हर जंग जीती है इस बार लोहाघाट नगर पालिका की जंग भी जनता के सहयोग से भाजपा ही जीतेगी उन्होंने कहा विपक्ष दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है बैठक में पार्टी प्रत्याशी गोविन्द वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे , जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक,महामंत्री मुकेश कलखुड़िया , नगर अध्यक्ष सचिन जोशी , नगर पालिका चुनाव संयोजक राजू गड़कोटी , मुख्य चुनाव अभिकर्ता महेश बोहरा , जीवन गहतोड़ी , श्रीमती रेनू गड़कोटी , सतीश खर्कवाल , गिरीश कुवर , अजय बिष्ट, अजय महरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें