Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : एसबीआई लोहाघाट में अव्यवस्थाओ पर लोगों में नाराजगी शाखा प्रबंधक को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 9, 2025

एसबीआई के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी उठी उंगलियां।

समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। लोहाघाट एसबीआई की मुख्य शाखा में लंबे समय से हो रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ लोगों में आक्रोश फेल गया है। सोमवार को पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में नगर के पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि व व्यापारी एसबीआई पहुंचे और बैंक में हो रही अब व्यवस्थाओं के खिलाफ शाखा प्रबंधक के सामने नाराजगी व्यक्त की तथा समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शाखा प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया। जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा एसबीआई मुख्य शाखा में दो कैश काउंटर खोले जाएं एक कैश काउंटर होने से दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले ग्राहकों व व्यापारियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके अलावा चार बजे तक जो ग्राहक बैंक के अंदर प्रवेश कर जाते हैं उनके कार्यों को भी किया जाए। वही एसबीआई के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नाराजगी जताते हुए शाखा प्रबंधक को बताया ग्राहकों के द्वारा बार-बार शिकायत की जाती है कि एसबीआई के कर्मचारियों का व्यवहार उनके साथ उचित नहीं रहता है कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार किया जाए तथा वरिष्ठ जन एवं दिव्यांग जनों को अलग से सेवा दी जाए। साथ ही चेतावनी दी गई अगर जल्द एसबीआई की व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाएगा तो समस्त क्षेत्रीय जनता एसबीआई के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसबीआई प्रबंधन की रहेगी। मालूम हो लोहाघाट एसबीआई की सेवा से लोग लंबे समय से परेशान है पर लोगों की समस्या को लेकर एसबीआई के अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेगती है। जिस कारण लोगों में एसबीआई के खिलाफ भारी आक्रोश है। ज्ञापन देने में बाराकोट भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा ,दीपक सूतेड़ी, पूर्व सैनिक हयाद सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

जरूरी खबरें