Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

: लोहाघाट:चुनाव मैदान में उतरे विधायक अधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के लिए किया जनसंपर्क/ विधायक के मैदान में कूदने से कांग्रेस के हौसले बुलंद

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 8, 2025
चुनाव मैदान में उतरे विधायक अधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के लिए किया जनसंपर्क लोहाघाट नगर में निकाय चुनाव को लेकर माहौल काफी गर्माने लग गया है बुधवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के समर्थन में खुलकर चुनाव मैदान में कूद गए हैं बुधवार को विधायक अधिकारी ने नगर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की विधायक अधिकारी ने कहा इस बार कांग्रेस ने योग्य व पड़े-लिखे युवा को चुनाव मैदान में उतारा है जिन्हें लोहाघाट की जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है विधायक अधिकारी ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कांग्रेस का पालिका अध्यक्ष बनने के बाद नगर के विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी तथा नगर का भरपूर विकास होगा वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में युवा वर्ग घर-घर जाकर वोट देने की अपील कर रहा है इस दौरान शैलेंद्र राय सक्षम अधिकारी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें