Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में वाहन पार्किंग निर्माण मे हो रही लापरवाही व देरी पर आक्रोश कार्य सुचारु न होने पर व्यापारियों की आंदोलन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

बाराकोट में वाहन पार्किंग निर्माण मे हो रही लापरवाही व देरी पर आक्रोश ।कार्य सुचारु न होने पर व्यापारियों की आंदोलन की चेतावनी।चंपावत जिले के बाराकोट में वाहन पार्किंग न होने से यातायात मे काफी दिक्कते हो रही थी।क्षेत्र वासियों की मांग के बाद शासन द्वारा बाराकोट में पार्किंग निर्माण को मंजूरी दी गई जिसके बाद सीएनडीएस के द्वारा पार्किंग स्थल का कार्य शुरू किया गया । क्षेत्र के व्यापारियों व नागरिकों का कहना है पार्किंग निर्माण कार्य दो दिन चलता है फिर हफ्तों तक बंद रहता है। जिस कारण यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ लगातार बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है । व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के द्वारा कार्य में ढीलाई व लापरवाही बरती जा रही है। कहा जल संस्थान की पाइपलाइने पार्किंग स्थल से होकर जा रही है निर्माण कार्य के चलते पेयजल लाइनो को नुकसान पहुच रहा है ।भीषण गर्मी मे नलों के क्षतिग्रस्त होने व निर्माण कार्य में हो रही देरी से लोगो काफी नाराज है । लोगों ने प्रशासन से पार्किंग स्थल का समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य को सुचारू रूप से करने की मांग की है । कहा बरसात के मौसम शुरू हो चुका है पार्किंग स्थल में नालियों के बंद होने से बरसात का पानी स्टेट बैंक की शाखा में घुसने का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है पार्किंग स्थल में निर्माण कार्य प्रतिदिन सुचारू रूप से चले तथा निर्माण कार्य को समय से पूरा किया जाए। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा विभाग को कार्य सुचारु करने के लिए कहा गया तो ठेकेदार द्वारा स्थानीय लोगों को धमकाने की कोशिश की गई जिससे क्षेत्र व बाजार में काफी आक्रोश है। व्यापारियों ने निर्माणकार्य जल्द सुचारु न होने पर जिलाधिकारी चंपावत के पास समस्या को लेकर जाने तथा आंदोलन की चेतावनी दी है। नाराजगी जताने में व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, निवर्तमान जेस्ठ प्रमुख नंदा वल्लभ बगोली, प्रकाश बिष्ट ,महेंद्र अधिकारी ,दीपक वर्मा सोनू अधिकारी ,सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें