Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:बेतालघाट गोली कांड के 03 और आरोपी दबोचे, कुल 09 गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

बेतालघाट गोली कांड के 03 और आरोपी दबोचे, कुल 09 गिरफ्तारएसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की कुशल रणनीति से बेतालघाट उ0नि0अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान जिले के बेतालघाट में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 03 अपराधी गिरफ्तार पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 32 बोर देशी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ-साथ संदिग्ध थार (UK18U 5002) को जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियो मे अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी)

2️⃣ गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा

3️⃣ प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज, बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा शामिल है।

एसएसपी नैनीताल ने कहा चुनाव के दौरान गड़बड़ी या शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जरूरी खबरें