Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:बेतालघाट में घोड़े ने लात मार कर ली मालिक की जान।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

बेतालघाट में घोड़े ने लात मार कर ली मालिक की जान।घोड़े को जहां सबसे स्वामी भक्त जानवर माना जाता है। तो वही नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक हरीनगर हरतोला गांव में एक घोड़े ने लात मार कर अपने ही मालिक की जान ले ली है। घोड़े की लात लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन आनन-फ़ानन में अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हरतोला गांव निवासी 28 वर्षीय भुवन चंद्र पुत्र हरिश्चंद्र रविवार शाम को अपने घोड़े को बांधने के लिए अस्तबल में ले जा रहा था ।इसी दौरान अचानक घोड़े ने उसे लात मार दी ।काफी देर तक जब युवक अस्तबल से घर वापस नहीं लौटा तो परिजन मौके पर पहुंचे अस्तबल में परिजनों ने युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा देखा।परिजन तत्काल भुवन को गरमपानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

जरूरी खबरें