Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नानकमत्ता:उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन। सीएम ने जतायादुख

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 5, 2026

उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन। सीएम ने जतायादुख

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई स्कूटी। मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख।

ऊधम सिंह नगर जिले से दुखद घटना सामने आ रही है, जहां थारू जनजाति समाज की जानी-मानी लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद खबर से उनके प्रशंसकों और पूरे जनजातीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रिंकू राणा उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता के ग्राम कल्याणपुर नोगजा की निवासी थीं वह अपनी भतीजी जिया राणा के साथ किसी कार्य से सितारगंज के सिसौना क्षेत्र गई हुई थीं। घर लौटते समय नानकमत्ता क्षेत्र के बिछपुरी के पास उनकी स्कूटी की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वह बुरी तरह घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही उनके घर और अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि रिंकू राणा अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गई हैं। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं जनजातीय समाज के लोगों का कहना है कि उनकी आवाज ने वर्षों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नई ऊर्जा भरी और लोक संस्कृति को पहचान दिलाई।

वही इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताते हुए अपने शोक संदेश में कहा

थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

घटना पर राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी दुख जताते हुए अपने शोक संदेश में लिखा है

आज एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

घटना पर क्षेत्रीय विधायक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

जरूरी खबरें