Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: चंपावत:जिले की चारों सीटों में लहराएगा भाजपा का परचम :निर्मल महरा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 1, 2025
जिले की चारों सीटों में लहराएगा भाजपा का परचम :निर्मल महरा चंपावत के भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा ने नगर निकाय चुनाव में जिले की चारों सीटों में भाजपा की जीत का दावा किया है महरा ने कहा मुख्यमंत्री धामी जी ने हर और से परखने के बाद लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर पालिका तथा बनबसा नगर पंचायत में योग्य और लोकप्रिय उम्मीदवारों को चुना है तथा भाजपा का हर पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता जी जान से पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे तथा जिले की चारों सीटों को मुख्यमंत्री धामी की झोली में डालेंगे महरा ने कहा भाजपा पूरे जोश से पालिका चुनाव लड़ेगी महरा ने कहा विपक्ष दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है वही नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जन संपर्क करना शुरू कर दिया चुनाव को लेकर भाजपा काफी उत्साहित नजर आ रही है वहीं वही मेहरा के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए नगर निकाय चुनाव को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है महरा भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनाव की रणनीतियां तैयार कर रहे हैं तथा चुनाव जीतने को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क करने निर्देश दिए जा रहे हैं महरा ने कहा उनका सिर्फ यही उद्देश्य है जिले की जनता के सहयोग से जिले की चारों नगर निकाय सीटों को जीतना जिसमें वह जरूर कामयाब होंगे यही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के लिए चंपावत जिले की जनता का नववर्ष का शानदार तोहफा होगा

जरूरी खबरें