Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू /एसडीएम नितेश डांगर के निर्देश पर चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 27, 2024
लोहाघाट में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू एसडीएम नितेश डांगर के निर्देश पर चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस   23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन के निर्देशों पर आज शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है वही लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आरओ एसडीएम लोहाघाट श्रीमती नितेश डांगर के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई एसडीएम नितेश डांगर ने बताया आज से लोहाघाट नगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है उन्होंने बताया लोहाघाट में पालिका अध्यक्ष की अनारक्षित सीट है तथा नगर में सात वार्ड है एसडीएम नितेश डांगर ने बताया अध्यक्ष व सभासद पद के नामांकन के लिए तहसील परिसर में अलग-अलग व्यवस्था की गई है उन्होंने बताया 27 से 30 दिसंबर तक नामांकन फार्म खरीदे व जमा किए जाएंगे तथा 31 दिसंबर व एक जनवरी को प्रपत्रों की जांच होगी तथा 2 जनवरी को नाम वापस लिए जाएंगे तथा 3 जनवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे मतदान 23 जनवरी को किया जाएगा तथा 25 जनवरी को मतगणना होगी उन्होंने बताया फॉर्म बिक्री का काउंटर अलग से बनाया गया है तथा तहसील परिसर में थाना अध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई है उम्मीदवार के साथ सिर्फ पांच लोगों को भीतर आने की अनुमति है एसडीएम ने बताया चुनाव को लेकर सभी कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रखा गया हैवही निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में काफी जोश देखने को नजर आ रहा है खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष पद का एक तथा सभासद पद के पांच फार्म बिक चुके है अध्यक्ष पद का पहला फार्म राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया के द्वारा खरीदा गया

जरूरी खबरें