Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

लोहाघाट से दिल्ली-देहरादून रूट पर किराया निर्धारित करने की उठी मांग, विवाद के बाद परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

पिथौरागढ़:दारमा घाटी में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो पर गिरी चट्टान दो की मौत चार घायल।

चंपावत:यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर दूरस्थ जनजाति गांव ख़िरद्वारी में लगा विधिक जागरूकता शिविर जिला जज ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 27, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर जनजाति गांव में लगा विधिक जागरूकता शिविर माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत द्वारा सोमवार को जनपद चंपावत के तहसील टनकपुर के अंतर्गत दूरस्थ चंपावत जिले के एकमात्र अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ख़िरद्वारी में माननीय अध्यक्ष/जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत श्रीमती कहकशा खान की अध्यक्षता में एक बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद चंपावत के विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाकर प्रतिभाग कर अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनी गई, कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में कई विभागों ......द्वारा स्टाल लगा कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा उनके लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सिविर में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत श्रीमती कहकशा खान द्वारा कंबल एवं वृद्ध जनों को छडी वितरित की गई साथ ही बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गयी। जिला जज ने बताया गांव सड़क सुविधा से विहीन है कई किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ता है गांव के रास्ते बुरी तरह बदहाल है बरसात के समय में ग्रामीण गांव में कैद हो जाते हैं गांव में कई प्रकार की समस्याएं हैं सुविधाओं का घोर अभाव है उन्होंने कहा कानून के बारे में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है जिसके लिए अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गांव में जल्द पीएलवी की तैनाती करेगा ताकि पीएलबी के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं व शिकायते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंच पाएंगी जिला जज कहकसा खान ने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करेगा उक्त बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में एसडीएम सदर सौरभ असवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत श्री अरुण वोहरा, सिविल जज सिनियर डिवीजन चंपावत हेमंत सिंह राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,चंपावत श्रीमती शिवानी पसबोल, सिविल जज जूनियर डिवीजन चंपावत जहाँ आरा, अधिवक्तागण, जिला न्यायालय चंपावत के कर्मचारियों व पीएलवी के द्वारा प्रतिभाग किया गया। वही ग्रामीणों के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उनके गांव में शिविर लगाने व समस्याओं का समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया गया कार्यक्रम का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी का रहा

जरूरी खबरें