रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में चल रहे उर्स के दूसरे दिन निकला चादरपोसी का जुलूस दूर-दूर से पहुंचे जायरीन ।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 13, 2026
लोहाघाट में चल रहे उर्स के दूसरे दिन निकला चादरपोसी का जुलूस दूर-दूर से पहुंचे जायरीन ।

मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदू भी शामिल हुए चादर पोसी के जुलूस में।

बताया हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक।

लोहाघाट मे कालू सैय्यद बाबा की मजार पर चल रहे उर्स के दूसरे दिन आज शनिवार को चादर पोसी का जुलूस निकाला गया ।जिसमें दूर-दूर से पहुंचे जायरीनो ने प्रतिभाग किया। चादर पोसी के जुलूस में मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदुओं के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। शनिवार को मुतवल्ली बाबा हसमत के दौलत खाने से चादर पोसी के जुलूस निकाला गया। जो स्टेशन बाजार ,खड़ी बाजार, चौक बाजार ,मीना बाजार होते हुए कालू सैयद बाबा की मजार में पहुंचा। जहा मजार मे जायरीनों के द्वारा चादरें चढ़ाई गई तथा क्षेत्र व मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई।

चादर पोसी के जुलूस में शामिल हुए यूकेडी नेता प्रहलाद सिंह मेहता, लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा, उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह,लोकेश पांडे आदि ने कहा यह उर्स हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक है ।कहा कई वर्षों से कालू सैयद बाबा की मजार में उर्स मनाया जाता है जिसमें मुस्लिमो के साथ साथ हिंदू भी प्रतिभाग करते हैं। वही मजार के मुतवल्ली बाबा हसमत ने कहा हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक उर्स का आज दूसरा दिन है ।जिसमें आज चादर पोसी का जुलूस निकाला गया तथा रात को पूरनपुर से आए शाहबाज जावेदी कव्वाल व उनकी टीम के द्वारा बाबा की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए जाएंगे।

वही उर्स शामिल होने के लिए दूर-दूर क्षेत्र से जायरीन पहुंचे हुए हैं। जिनके द्वारा मजार में मन्नत पूरी होने के लिए चादरे चढ़ाई जा रही है। बाबा हसमत ने कहा कल रविवार को कुल शरीफ व प्रसाद वितरण के साथ तीन दिनी उर्स का समापन किया जाएगा। चादरपोशी के जुलूस में , नाजिश हुसैन, मुन्नू, नजर अहमद, अनीसा बेगम, इमाम जियाउल मुस्तफा, शाहिद अहमद, मोहम्मद अनस,शाहरुख अली, प्रहलाद सिंह मेहता, विपिन गोरखा नरेश कनोजिया,राजकिशोर शाह ,लोकेश पांडे सहित कई लोग शामिल रहे।
