: लोहाघाट में टैक्सी व बड़े वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था लागू व्यापारियों में आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी
Laxman Singh Bisht
Sun, Jan 5, 2025लोहाघाट में टैक्सी व बड़े वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था लागू व्यापारियों में आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी
लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था में पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है पुलिस ने टैक्सी व माल वाहक वाहनों के लिए नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्टेशन के वीर कालू सिंह चौराहे से मीना बाजार की ओर कोई भी टैक्सी व माल वाहक वाहन संचालित नहीं होंगे इन वाहनों को जीआईसी से जयंती भवन होते हुए नगर में प्रवेश करना होगा वहीं पुलिस की इस नई ट्रैफिक व्यवस्था से नगर के व्यापारी और ट्रांसपोर्टर भड़क रविवार को उन्होंने एसएचओ अशोक कुमार से व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में मुलाकात की तथा ऐसी ट्रैफिक व्यवस्था संचालित करने की मांग की जो जनता व व्यापारियों के हित में हो व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,रवि पुनेठा,भैरव दत्त राय, दीपक ओली ,मनोज गर्ग आदि ने कहा इस नई व्यवस्था से व्यापारियों का व्यापार चौपट होने लगा है समय पर उनका माल नहीं उत्तर पा रहा है
साथ ही जनता को भी काफी दिक्कत इस नई व्यवस्था से होने लगी है व्यापारियों ने कहा जल्द ही इस मामले में पुलिस कप्तान से मुलाकात की जाएगी साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी है अगर जल्द प्रशासन ने व्यापारियों व जनता के हित में नई योजना नहीं बनाई तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे मामले में बाजार बंद का निर्णय भी लिया जा सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी व्यापारियों ने कहा पुलिस सड़क किनारे खड़े वाहनों को तो हटा नहीं पाती है जिनकी वजह से जाम लगता है
व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है वही व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है एसएचओ ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश तथा व्यापारियों की मांग पर अब वन वे व्यवस्था लागू नहीं होगी वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करेंगे इस दौरान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी ,महासचिव विवेक ओली, रविंद्र मुरारी, पंकज जोशी, बंटी सक्सेना सहित कई व्यापारी मौजूद रहे