Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट डिपो के परिचालक ने दिल्ली के पैसे लेकर गजरौला का टिकट थमाया एजीएम ने परिचालक को किया निलंबित चालक हुआ ऑफरोड 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 29, 2023
लोहाघाट डिपो के परिचालक ने दिल्ली के पैसे लेकर गजरौला का टिकट थमाया एजीएम ने परिचालक को किया निलंबित चालक हुआ ऑफरोड लोहाघाट डिपो की दिल्ली जाने वाली बस के परिचालक के द्वारा 27 नवंबर को बुजुर्ग यात्रियों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत उत्तरांचल सदस्य एवं जन कल्याण समिति नंदग्राम गाजियाबाद के महासचिव श्याम सिंह बिष्ट ने परिवहन सचिव व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से करी है मामले के संज्ञान में आने पर लोहाघाट डिपो के प्रभारी एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया जांच में आरोप सत्य पाएं गए परिचालक के द्वारा तीन सवारीयो से दिल्ली के पैसे लेकर उन्हें गजरौला का टिकट थमा दिया गया था उन्होंने कहा यह काफी गंभीर मामला है जिस पर लोहाघाट डिपो के परिचालक राजेंद्र सिंह रावत को निलंबित करने के साथ-साथ चालक अतुल कुमार को ऑफ रोड कर दिया गया है एजीएम गौतम ने कहा इस प्रकार के कार्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं श्याम सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री व परिवहन निगम सचिव को शिकायती पत्र में बताया है कि उत्तरांचल सदस्य एवं जन कल्याण समिति की 4 सवारी पहाड़ से लोहाघाट डिपो की बस से दिनाक 27/11/23 को गाजियाबाद के लिए उत्तराखंड रोडवेज गाड़ी संख्या UK07PA 2811 मैं गाजियाबाद के लिए बैठी किंतु उपरोक्त गाड़ी के परिचालक ने पहाड़ के वृद्ध और अनपढ़ महिलाओं को गजरोला का टिकट थमा कर उनसे दिल्ली तक का पूरा किराया वसूल लिया। अनपढ़ एवं विश्वासी होने के कारण यात्रियों ने न तो टिकट देखा न ही किराया की सत्यता का पता किया। और कंडक्टर ने उनसे दिल्ली के पैसे लेकर गजरौला के टिकट नम्बर 0018, 0021 एवं 0054 दिए बिष्ट ने कहा पहाड़ की भोली भाली जनता, वृद्ध जनों को ऐसे चालक परिचालक लूटते हैं जिनके बारे में सरकार को पता ही नही चलता है। यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार का एक कारण चालक एवं परिचालक का शराब सेवन भी है। गाजियाबाद की सवारियों को विजयनगर बाईपास पर रात्रि 2 बजे से 2.30 बजे के बीच उतारा गया जब कि परिवहन मंत्रालय देहरादून से परिवहन की सभी गाड़ियों को डासना से गाजियाबाद बस अड्डे से मोहन नगर होते हुए अनंदविहार पहुँचने का निर्देश दिया गया है। जिसका पालन आज भी कोई भी गाड़ी वाला नही करता है। जनता परेशान है सरकार व परिवहन निगम के संज्ञान में कुछ नही है, उनहोने अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे चालक एवं परिचालकों पर निगम के कानून के तहत कार्यवाही करी जाय। वही उनके इस पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने परिचालक को तत्काल निलंबित कर दिया है

जरूरी खबरें