Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

लोहाघाट:लीसा डिपो में पलटा मुर्गियों से भरा वाहन चालक व पत्नी चोटिल कई मुर्गियों की मौत।

रुड़की:यूसीसी लागू होने के बाद देश में हलाल पर पहला मुकदमा दर्ज पति समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:जीआईसी किमतोली में केरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, May 25, 2024
जीआईसी किमतोली में केरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन   लोहाघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली में कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस तथा किशोरावस्था कार्यक्रम का आयोजन किया गया.राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली में शनिवार को छात्राओं के करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट द्वारा छात्र छात्राओं को अपने शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए लक्ष्य केंद्रित कार्य करने का आह्वान किया गया वही राज्य आंदोलनकारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी युवा अवस्था के दौरान अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक क्षेत्र में करते हुए अपने लक्ष्य को सुनियोजित तरीके से हासिल करने की रणनीति बना कर तैयारी करनी चाहिए. गड़कोटी ने युवाओं को अपने लक्ष्य के लिए नियमित दिनचर्या, संयमित जीवन, अनुशासन, धैर्य और नैतिकता का परिचय देते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा युवाओं के अंदर वह सब प्रतिभाएं छुपी हुई है जिसको वह दूसरे लोगों में देखते हैं. गड़कोटी ने आह्वान किया कि युवाओं को अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालते हुए समाज को नई दिशा देने के लिए कार्य करना चाहिए.इस अवसर पर एसएचओ पंचेश्वर इंद्रजीत द्वारा नशा मुक्ति जीवन जीने की सलाह देते हुए उत्तराखंड पुलिस के अंतर्गत होने वाले कार्य तथा महत्वपूर्ण पुलिस हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई सावित्री राय द्वारा बालिकाओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाली परिवर्तनों एवं नियमित खानपान के बारे में विस्तृत रूप से बताया. इसके अलावा पीएलबी रेनू गढकोटी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं एवं कानूनी जानकारी दी गई विद्यालय प्रधानाचार्य विजय जोशी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया विद्यालय पीटीए अध्यक्ष माधो सिंह द्वारा विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरिता अधिकारी, मुरली मनोहर ,धीरज मेहरा, आशा राय ,नारायण अधिकारी, दिलीप सिंह ,संतोष सिंह ,दिनेश सोराडी, ,सतीश जोशी सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे.

जरूरी खबरें